पीपली क्षेत्र में तेज आंधी तूफान व बारिश के आने से घरों के चद्दर उड़ गए

भीलवाड़ा समाचार 
पीपली ( हिरा लाल माली )  पीपली कलुन्दिया महेशपुरा सियार गांवों में सोमवार को दिनभर तेज गर्मी व उमस के बाद शाम होते होते मौसम ने करवट ली जिससे शाम 4 बजे मौसम और आसमान में काली घटाएं छा गई वहीं कुछ ही देर में तेज आंधी का दौर शुरू हुआ जो लगभग 20 मिनट तक चला क्षेत्र में तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई आंधी के चलते कहीं घरों में जगह-जगह टीन शेड उड़ गए तो कई सीमेंट के चद्दर गिरकर टुकड़े-टुकड़े हो गये  इसके बाद तेज बारिश का दौर चला जिससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली आंधी ने क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया पीपली गांव में सुरेश शर्मा लाइनमैन पिता जमना जी शर्मा के घरों के चद्दर उड़ गए चद्दरों ने समझदारी ली दूसरों के घरों में जाकर टूकडे हुए उनके घर पर टूकडे नहीं हुए और शंकर मास्टर पिता जैना जी माली उनके भी चद्दर उड़ गए गांवों में बहुत जनों के नुकसान हुआ